आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 1 सितंबर का दिन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली
- Last updated:Fri, 31 Aug 2018 07:43 PM IST
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपकाd मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
भविष्य को लेकर आज आपके मन में कोई आशंका बनी रहेगी। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
आज किसी परिचित के सहयोग से पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
आज आपको साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। आर्थिक मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यापार में रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए उत्साह से कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज कार्यक्षेत्र में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यस्नों से दूर रहें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
- Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
- Web Title:apki ankrashi numerology horoscope 1st september 2018