Wednesday, 19 September 2018

ये उपाय आपको बना सकते हैं धनवान, आज से ही करें शुरुआत

ये उपाय आपको बना सकते हैं धनवान, आज से ही करें शुरुआत

vastu tips
कई बार हमारे पास पैसों की कमी नहीं होती है, इसके बावजूद पैसा दिखता नही हैं। घर में बरक्कत नहीं होती है। पैसा तो खूब आता है, मगर उसके आने से पहले ही खर्च के रास्ते बन जाते हैं। अगर आप भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो यह उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। कभी-कभी इन दिक्कतों के लिए वास्तुदोष जिम्मेदार होता है। 
अगर घर में किसी प्रकार का वास्तुदोष हो तो भी धन संचय नहीं हो पाता है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे उपाए बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर आप धन का संचय तो कर ही सकते हैं, इसके साथ ही अगर सही तरीके से ये उपाय किए जाएं तो व्यक्ति जल्दी ही करोड़पति बन जाता है। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में 
  • अगर आपका शयनकक्ष प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर है तो वहां धातु की कोई चीज लटकाकर रख सकते हैं।वास्तुशास्त्र के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र माना जाता है।
  • घर में टूटे-फूटे बर्तन और कबाड़ जमा ना करें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन में वृद्धि नहीं होती है।
  • धन में वृद्धि और बचत के लिए तिजोरी अथवा धन रखने की अलमारी को दक्षिण की दीवार के पास कुछ इस तरह रखें कि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे। पूर्व दिशा की ओर अलमारी का मुंह होने पर भी धन में वृद्धि होती है, लेकिन उत्तर दिशा उत्तम मानी गई है।
  • नल से पानी का टपकते रहना वास्तुशास्त्र में आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण माना गया है। बहुत से लोग इसे अनदेखा कर जाते हैं। वास्तु के अनुसार नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन खर्च होने का संकेत देता है। अगर नल से पानी चपक रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लें।
  • जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ध्यान रखें कि उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी को आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

    No comments:

    Post a Comment

    Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध

    Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध सूर्यकांत द्विवेदी,मुरादाबाद Last updated: Sun, 23 Sep 201...