Thursday, 20 September 2018

Lalbaugcha Raja को उपहार में मिली सोने और हीरे लगी गणपति की मूर्ति, कीमत है 42 लाख

Lalbaugcha Raja को उपहार में मिली सोने और हीरे लगी गणपति की मूर्ति, कीमत है 42 लाख

 लालबागचा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में इसे उपहार में देने वाला इसे बिना बताए दान पेटी में डाल गया। इसका वजन करीब 1 किलो, 200 ग्राम है । इसमें लगे हीरे की कीमत एक लाख रुपए तक हो सकती है।
ganpati (HT photo)
मंगलवार को मुंबई में लालबागचा राजा को 85 सालों में सबसे कीमती उपहार मिला है। जी हां, लालबागचा राजा को उपहार में सोने की बनी मुर्ति उपहार में मिली है। यही नहीं इस मूर्ति में हीरे भी लगे हैं। इसकी कीमत तकरीबन 42 लाख बताई जा रही है। 

Ganesh Chaturthi 2018: लालबागचा राजा की आई पहली तस्वीर, जानें दर्शन टाइमिंग

इसे उपहार में देने वाला इसे बिना बताए दान पेटी में डाल गया। इसका वजन करीब 1 किलो, 200 ग्राम है और इसमें लगे हीरे की कीमत अभी नहीं आंकी गई है। मोटे तौर पर कहा जा तो इसकी कीमत 1 लाख रुपए हो सकती है। लालबागचा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले का कहना है कि हमें नहीं पता इसे किसने दान किया है ये हमें हुंडी (दान पात्र ) में मिली है। आपको बता दें कि इस गणेशोत्सव मंडल में पिछले साल 10 करोड़ रुपए कैश एकत्र किया गया था।
इसके अलावा पिछले साल सिलवर प्लेटेड कॉपर की तलवार भी मिली थी। इसके अलावा एक किलो का सोने का बिस्कुट और 550 ग्राम की गणपति और मां लक्ष्मी के सोने की मूर्ति भी दान में मिली थीं। लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ भी कहा जाता है। लालबागचा राजा सावर्जनिक गणेश मंडल 1934 से गणेश प्रतिमा स्थापित कर रहा है। 
  • Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें
  • Web 

No comments:

Post a Comment

Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध

Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध सूर्यकांत द्विवेदी,मुरादाबाद Last updated: Sun, 23 Sep 201...