Thursday, 20 September 2018

बस 3 मिनट में ही बिक गईं इस बाइक की सभी 250 यूनिट

बस 3 मिनट में ही बिक गईं इस बाइक की सभी 250 यूनिट

Classic 500 Pegasus Edition
रॉयल एनफील्ड बाइक का दम उसके दीवानों को अपनी ओर खींच लेता है। अब आप ही सोचिए किजब कंपनी की नई बाइक की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई तो उसे कैसा रिस्‍पांस मिला होगा। हम जो आंकड़े पेशकरने जा रहे हैंउनसे आपको इस दीवानगी का खुद  खुद अंदाजा हो जाएगा।
रॉयल एनफील्‍ड ने अपनी हाल ही में लांच बाइक क्‍लासिक 500 पेगासस की भारत में बिक्री की घोषणा कीथी। इस बाइक बिक्री 25 जुलाई को ऑनलाइन की गई थी। आपको जानकर हैरत होगी कि सिर्फ 178 सेकेंडयानी 3 मिनट से भी कम समय में सभी 250 बाइक बिक गईं।
रॉयल एनफील्‍ड ने पूरी दुनिया में बेचने के लिए क्‍लासिक 500 पेगासस की सिर्फ 1000 बाइक ही बनाई हैं।इनमें से सिर्फ 250 यूनिट भारत में बिक्री के लिए पेश की गई थीं। कंपनी ने क्‍लासिक 500 को आधारबनाकर विंटेज टच वाला पेगासस एडिशन तैयार किया है। इस बाइक में कोई तकनीकी बदलाव नहीं कियागया हैबल्‍कि कई कॉस्‍मेटिक बदलावों के साथ इसे लांच किया गया है।
कंपनी का कहना है कि दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान इस्‍तेमाल हुई फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से प्रेरित होकरयह लिमिटेड एडिशन पेश किया गया है। फ्लाइंग फ्ली कहे जाने वाले ब्रिटिश पैराट्रूपर्स इस तरह की बाइकइस्‍तेमाल करते थे।
कंपनी की मानें तो दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जिस रंग की मोटरसाइकल चलन में थीवैसे ही दो रंग सर्विसब्राउन और ऑलिव ड्रैब ग्रीन इस बाइक के भी मुहैया कराए गए हैं। हालांकि भारत में इस बाइक का सिर्फसर्विस ब्राउन कलर ही बेचा जाएगा। इस बाइक में कस्टमर्स को मिलिट्री इंस्पायर्ड कैनवस पेनिअर्सपेगाससलोगो और पेगासस लिखा हुआ हेल्मेट  टी-शर्ट दिया जाएगा। बाइक की टंकी पर यूनीक सीरीज का नंबरलगाया गया है।
रॉयल एनफील्ड के पास असली फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकल कंपनी के आधिकारिक कलेक्शन में रखी हुई है।कंपनी ने इस मोटरसाइकल का उत्पादन अपनी ब्रिटेन स्थित अंडरग्राउंड फेसिलिटी में दूसरे विश्‍व युद्ध केदौरान किया था। कंपनी की इस लिमिटेड एडिशन बाइक की सिर्फ 190 यूनिट ब्रिटेन में बेची जाएंगी। 
इस बाइक में कंपनी ने समान 499cc का एयर-कूल्डसिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 5250 rpm पर 27.2 bhp पावर और 4000 rpm पर 41.3 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी नेबाइक का चेसिसब्रेक्स और टायर्स स्टैंडर्ड मॉडल से लिए हैं और इसका भार 194 kg है।
दोनों बाइक्स में ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्सएयरफिल्टर के दोनों तरफ लैदर स्ट्रैप और ब्रास बकलब्लैकसायलेंसर और ऐसे ही कई चीजें दी हैं। रॉयल एनफील्ड Classic 500 Pegasus Edition की कीमतमहाराष्ट्र में 2.49 लाख रुपए है जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 2.40 लाख रुपए है।

No comments:

Post a Comment

Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध

Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध सूर्यकांत द्विवेदी,मुरादाबाद Last updated: Sun, 23 Sep 201...