TISSNET एंट्रेंस एग्जाम – आपके लिए कुछ जरुरी जानकारी
जब हम ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट की बात करते हैं तो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज (TISS) कॉलेज का ख्याल हमेशा सबसे पहले आता है. अगर आप एचआर में एमए या अन्य किसी फ्लैगशिप प्रोग्राम की स्टडी करने के लिए TISS ज्वाइन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पहले TISSNET एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा. इसलिए आइये अब हम TISSNET एग्जाम के बारे में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हैं.
TISSNET क्या है?
TISSNET या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज – नेशनल एंट्रेंस टेस्ट एक इंस्टीट्यूट लेवल का एमबीए एंट्रेंस एग्जाम है जो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई द्वारा आयोजित किया जाता है. TISSNET एग्जाम मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी और हैदराबाद में स्थित TISS के 4 कैंपसेज में एडमिशन लेने का माध्यम है. TISSNET का आयोजन निम्नलिखित पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स की स्क्रीनिंग के लिए किया जाता है:
- ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और लेबर रिलेशन्स में एमए
- ग्लोबलाइजेशन और लेबर में एमए
- सोशल एंटरप्रेन्योरशिप में एमए.
यह एग्जाम एमए (एचआरएम एंड एलआर) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स, खासकर एमबीए करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह कोर्स एचआर में एमबीए की डिग्री के समान समझा जाता है.
कौन से कैंडिडेट्स TISSNET एग्जाम दे सकते हैं?
वे कैंडिडेट्स, जिन्होंने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्ष की बैचलर डिग्री या कोई समान डिग्री प्राप्त की हो, TISSNET एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. किसी डिग्री प्रोग्राम के फाइनल- इयर के स्टूडेंट्स भी इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं और एग्जाम दे सकते हैं. TISSNET एंट्रेंस एग्जाम के लिए कोई निर्धारित आयु सीमा नहीं है.
TISSNET एग्जाम पैटर्न
TISSNET एक कंप्यूटर आधारित एग्जाम है जो सभी टेस्ट सेंटर्स में केवल एक सेशन में आयोजित किया जाता है. इस एग्जाम में 3 सेक्शन्स से 100 मल्टीप्ल च्वाइस (बहु विकल्पी) प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके उत्तर कुल 1 घटे और 40 मिनट अर्थात 100 मिनट में देने होते हैं. सोशल सेंसिटिविटी/ जनरल अवेयरनेस सेक्शन में कुल 40 प्रश्न होते हैं जबकि वर्बल एबिलिटी/ इंग्लिश प्रोफिशिएंसी और मेथ्स एंड लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन, दोनों में 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं. कैंडिडेट्स को प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 मार्क दिया जाता है जबकि गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है.
सेक्शन
|
प्रश्नों की संख्या
|
कुल टाइम
|
सोशल सेंसिटिविटी/ जनरल अवेयरनेस
|
40
|
100 मिनट
|
वर्बल एबिलिटी/ इंग्लिश प्रोफिशिएंसी
|
30
| |
लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन
|
30
| |
मार्किंग स्कीम: +1/ कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
|
TISSNET एग्जाम शेड्यूल
TISSNET एग्जाम जनवरी के महीने में आयोजित किया जाता है और एग्जाम की तिथि से 3 सप्ताह के भीतर आमतौर पर इस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है. TISSNET एग्जाम की संभावित टाइम-लाइन निम्नलिखित है:
TISSNET एमबीए एग्जाम इवेंट
|
दिनांक
|
ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगी
|
अक्टूबर का फोर्थ वीक
|
ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस समाप्त होगी
|
दिसंबर का सेकेंड वीक
|
TISSNET एडमिट कार्ड की रिलीज़ डेट
|
दिसंबर का थर्ड वीक
|
TISSNET एग्जाम
|
जनवरी का फर्स्ट वीक
|
TISSNET एग्जाम रिजल्ट
|
जनवरी का फोर्थ वीक
|
इस आर्टिकल में TISSNET MBA एग्जाम के वे सभी महत्वपूर्ण आस्पेक्ट्स शामिल हैं जो हरेक कैंडिडेट को उक्त एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने के लिए बेहतरीन स्टडी प्लान बनाते समय जरुर पता होने चाहिए.
करियर और एजुकेशन पर और ज्यादा इनफॉर्मेटिव वीडियोज देखने के लिए www.jagranjosh.com पर समय-समय पर विजिट करते
No comments:
Post a Comment