Sunday, 23 September 2018

Bigg Boss 12: सुल्तानी अखाड़े में इनसे भिड़ीं दीपिका और सृष्टि, सलमान ने करवाया 'दंगल'

Bigg Boss 12: सुल्तानी अखाड़े में इनसे भिड़ीं दीपिका और सृष्टि, सलमान ने करवाया 'दंगल'

Bigg Boss 12, salman khan
Bigg Boss 12 के पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने खुद फीमेल कंटेस्टेंट के बीच जंग छेड़ दी। दरअसल, सलमान ने जोड़ी वर्सेज सिंगल जोड़ी का एक मुकाबला करवाया। जिसमें दीपिका कक्कड़-सृष्टि रोडे जयपुर की पठान सिस्टर्स सबा और सोमी के बीच अखाड़े में दंगल हुआ। इस टास्क को सुल्तानी अखाड़े का नाम दिया गया। जहां पहले तो दोनों टीमों ने अपने-अपने व्यूज सामने रखे। पहले सबा और सोमी ने दीपिका की कमजोरी बताई और राउंड वन जीत गई।   

Bigg Boss 12: जसलीन के साथ अनूप जलोटा के रिश्ते पर EX- वाइफ ने दिया ये बयान

Bigg Boss 12: एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने श्रीसंत को लेकर कही ये बड़ी बात, देखें VIDEO

इस जोड़ी ने जीता टास्क और मिला ये इनाम...
पहला राउंड भले ही जोड़ी ने जीता हो लेकिन दूसरे राउंड में जीत हुई सिंगल्स की जोड़ी यानि की दीपिका और सृष्टि की। जिन्होंने टास्क जीतकर मेडल तो हासिल किया ही। साथ ही ये स्पेशल पावर भी हासिल की, कि अगले हाउस कैप्टन के चुनाव तक वो घर पर कोई भी काम नहीं करेंगी। जिसे सुनकर दोनों बेहद खुश हुईं। 
बता दें कि शो के पिछले कई सीजन में हर हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान दो लोगों को या फिर दो-दो की टीमों को अखाड़े में आमने सामने लेकर आते है और दो राउंड के बाद विजेता की घोषणा की जाती है। इस दौरान सलमान दोनों पक्षों से कहते है कि आखिर वह एक दूसरे से बेहतर क्यों है? इसी के साथ सभी बारी बारी से एक दूसरे पर ऊंगलियां उठाते है और खुद को बेहतर साबित करते है। इसके बाद घरवाले जिस पक्ष को सबसे ज्यादा वोट देते है उसकी जीत होती है। दूसरे राउंड में दोनों पक्षों को एक दूसरे को अखाड़े में पटखनी देनी होती है। अमूनन दोनों राउंड जीतने के बाद विजेता को गोल्ड मेडल मिलता है लेकिन इस बार सलमान ने जीतने वाली टीम को स्पेशल पॉवर भी दी। 

दीपिका, आलिया या कैटरीना, किस एक्ट्रेस के साथ रणबीर की जोड़ी है आपकी फेवरेट?

आरके स्टूडियो से आखिरी बार हुई गणपति बप्पा की विदाई, शूटिंग छोड़ पहुंचे रणबीर कपूर

आरके स्टूडियो से आखिरी बार हुई गणपति बप्पा की विदाई, शूटिंग छोड़ पहुंचे रणबीर कपूर

 ranbir kapoor, rk studio, last ganpati immersion
बॉलीवुड के सबसे पुराने स्टूडियो में से एक आरके स्टूडियो जल्द ही बिकने वाला है। इससे पहले राज कपूर के तीनों बेटों (ऋषि, रणधीर और ) और पोते रणबीर कपूर ने यहां मिलकर गणपति बप्पा की पूजा की और धूमधाम से उनका विसर्जन किया। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी आरे स्टूडियो में गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। इस बार की पूजा इसलिए भी खास थी। क्योंकि ये कपूर फैमिली की इस स्टूडियो में आखिरी पूजा थी। इसके बाद ये स्टूडियो कपूर फैमिली का नहीं रहेगा। इसलिए सबने बहुत जोर-शोर से ये आखिरी विसर्जन पूरा किया।
शूटिंग छोड़कर पहुंचे रणबीर कपूर...
पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी रणबीर कपूर खास बुल्गारिया से यहां पहुंचे थे। इससे पहले वो शूटिंग की ही वजह से आरके स्टूडियो की मशहूर गणेश पूजा में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन विसर्जन में वो अपने पापा और दोनों चाचा का साथ देने पहुंचे। गणपति बप्पा के विसर्जन में रणबीर कपूर सफेद कुर्ता और नीली पैंट पहनकर पहुंचे थे और उनके सिर पर नीले रंग का रूमाल बंधा हुआ था। (VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें)
रणबीर कपूर
बता दें कि बॉलीवुड का कपूर खानदान सालों से आरके स्टूडियो में गणपति समारोह करता आ रहा है और इस साल भी यह सिलसिला जारी रहा। राज कपूर के द्वारा शुरू की गई इस परंपरा का पालन उनके बेटे सालों से करते आ रहे हैं। (VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें)
(सभी वीडियो वायरल भयानी)
 
रणबीर कपूर
  • Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें

Asia Cup 2018: पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंद कर भारत फाइनल में पहुंचा

Asia Cup 2018: पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंद कर भारत फाइनल में पहुंचा

बल्लेबाजी के लिए आसान ​पिच पर भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 237 रन ही बना सकी।
Rohit Sharma & Shikhar Dhawan
1 / 10Rohit Sharma & Shikhar Dhawan
PreviousNext
कप्तान रोहित शर्मा (111*) और शिखर धवन (114) के बीच हुई 210 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंद कर एशिया कप 2018 के फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। पाकिस्तान की ओर से मिले 238 रन के लक्ष्य को भारत ने 39.3 ओवर्स में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 119 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए और अपना 19वां वनडे शतक लगाया। वहीं शिखर धवन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 114 रन बनाए और अपना 15वां वनडे शतक पूरा किया। पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली और शिखर धवन रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
इससे पहले बल्लेबाजी के लिए आसान ​पिच पर भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 237 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सरफराज अहमद ने 44, फखर जमां ने 31 और आसिफ अली ने 30 रन का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 10 ओवर के कोटे में 1 मेडन रखते हुए 29 रन देकर 2 पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शिकार किया। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने भी 2-2 सफलताएं हासिल की। पाकिस्तान का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। शिखर धवन को उनके प्रदर्शन के लिए 'मैन आॅफ द मैच' चुना गया।

VIDEO: फखर जमां को DRS नहीं लेना पड़ा महंगा, कुलदीप को 'मुफ्त' में मिला विकेट

सोमवार तक नौसेना कमांडर अभिलाष टॉमी तक पहुंच जाएगा फ्रांसीसी जहाज : रक्षा मंत्री

सोमवार तक नौसेना कमांडर अभिलाष टॉमी तक पहुंच जाएगा फ्रांसीसी जहाज : रक्षा मंत्री

Abhilash Tommy
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना ने रविवार को कहा कि गोल्डन ग्लोब रेस में भाग लेने के दौरान दक्षिण हिंद महासागर में बुरी तरह से घायल हुए भारतीय नौसेना अधिकारी अभिलाष टॉमी की नौका का पता चल गया है और उम्मीद है कि सोमवार को एक फ्रांसीसी जहाज उनके बचाव के लिये वहां पहुंच जाएगा। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसरार, सीतारमण ने रविवार शाम सात बजे एक ट्वीट कर कहा कि भारतीय नौसेना के विमान ने पहले ही कमांडर टॉमी की नौका को खोज निकाला था। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी से घायल अधिकारी की स्थिति के बारे में बात की। 
सीतारमण ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ समन्वय में राहत मिशन चल रहा है। फ्रांसीसी जहाज ओसीरिस द्वारा अगले 16 घंटों के अंदर घायल अधिकारी को बचा लिया जाएगा। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि टॉमी को ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिक जहाज एचएमएएस बैलारेट पर ले जाया जाएगा। यह जहाज पर्थ से राहत अभियान के लिये रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय नौसेना के रक्षा अताशे क्षेत्रीय मेरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) में कैंप कर रहे हैं और राहत मिशन की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले दिन में प्रवक्ता ने कहा कि कमांडर टॉमी को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। दक्षिण हिन्द महासागर में उठीं 14 मीटर ऊंची लहरों से उत्पन्न तूफान में उनकी नौका फंस गई थी। इस बीच शुक्रवार को उनकी पीठ में चोट आई थी।
प्रवक्ता ने कहा, 'आईएनएस सतपुरा और आईएनएस ज्योति अपनी अधिकतम रफ्तार से टॉमी के पास पहुंचने में जुटे हैं। आईएनएस सतपुरा के हालांकि शुक्रवार तक ही उस स्थान पर पहुंच पाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में नौसेना मुख्यालय और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में संयुक्त राहत समन्वय केंद्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के पी8आई विमान ने रविवार की सुबह मॉरीशस से उड़ान भरी और टॉमी की 'क्षतिग्रस्त हो चुकी नौका को देखा। 
प्रवक्ता ने यहां बताया कि जब विमान नौका के ऊपर से उड़ा तब कमांडर टॉमी ने इमरजेंसी पोजिशन इंडिकेटिंग रेडियो बीकॅन (ईपीआईआरबी) से संकेत दिया। इमरजेंसी पोजिशन इंडिकेटिंग रेडियो बीकॉन (ईपीआईआरबी) एक यंत्र है जिसमें समुद्र में हादसे के मामलों में बचाव के लिए संकेत भेजा जाता है।

Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध

Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध सूर्यकांत द्विवेदी,मुरादाबाद Last updated: Sun, 23 Sep 201...