हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018: उत्तर प्रदेश में अपराधी बनाकर एनकाउंटर किया जा रहा है- अखिलेश यादव
लखनऊ। हिन्दुस्तान टीम
- Last updated: Sat, 01 Sep 2018 11:47 PM IST
चुनौतियों की चट्टान पर, तरक्की का तिरंगा... हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018 में इस बार राजनीति से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। लगातार चौथे साल लखनऊ में हुए 'हिन्दुस्तान शिखर समागम' में बदलते दौर में तरक्की की चाह और चुनौतियां के साथ विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ। समागम के मंच से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, लेखक व पत्रकार तारेक फतेह, फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, काजोल, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और सिंह सिस्टर्स के नाम के विख्यात आंकाक्षा, दिव्या, प्रशांति सिंह ने बेबाकी से अपनी राय रखी।
हिन्दुस्तान शिखर समागम से जुड़ें अपडेट्स:
4:46 PM: उत्तर प्रदेश में अपराधी बनाकर एनकाउंटर किया जा रहा है- अखिलेश यादव
4:36 PM: हम लोग काम में व्यस्त हैं और भाजपा के लोग जनता को गुमराह करने में लगे थे-अखिलेश यादव
4:35 PM: मुझे खुशी है इस बात की कि बीजेपी ने मुझे याद दिला दिया कि मैं बैकवर्ड हूं। जिस घर में रहता था उसको गंगाजल से धोया गया, यह कौन सी कृति है-अखिलेश यादव
4:32 PM: भाजपा सरकार शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। मुझे खुशी है कि जो प्रोजेक्ट समाजवादी पार्टी ने बनाया उस का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं-अखिलेश यादव
4:30 PM: दंगा करने वाले सत्ता में आ जाएंगे तो दंगा कैसे होगा- अखिलेश यादव
4:26 PM: भाजपा ने जाति की बात की है। जब हम मेट्रो की बात करते हैं और लैपटॉप की बात करते हैं और उत्तर प्रदेश के विकास की बात करते हैं तो यह कब्रिस्तानों-दिवाली की बात करते हैं, लेकिन इनको काम बताना होगा-अखिलेश यादव
4:24 PM: मैं पूछना चाहता हूं कि नोटबंदी में जितने लोग मरे थे बीजेपी ने उनके लिए क्या किया। गरीबों का क्या भला हुआ? आज बैंक भी घाटे में चले गए हैं, बीजेपी को यह बताना चाहिए कि आखिरकार बैंक क्यों घाटे में हैं -अखिलेश यादव
4:22 PM: 2019 में देश का महत्वपूर्ण चुनाव है। यहां पर समाजवादी पार्टी विपक्ष में है इसलिए सपा की जिम्मेदारी बड़ी है। उधर जो भाजपा सरकार ने काम किया है उसका आकलन तो होगा ही, जनता पूछेगी कि अच्छे दिन आए हैं कि नहीं आए हैं-अखिलेश
4:20 PM: आज पूरा देश बुआ का हालचाल पूछ रहा है-अखिलेश यादव
4:00 PM: सितारों के बच्चे फिल्मों में ज्यादा फेल होते हैं-काजोल
3:50 PM: हम इंन शैतान और इंसान दोनों होते हैं। मुझे कभी किसी और के आइडिया के हिसाब से कहीं नही जाना था। जो फ़िल्म और लोग अच्छे लगे वो काम किया। एक्टर का सेल्फिश होना ज़रूरी है अपने काम के लिए-काजोल
3:40 PM: मैंने कभी क्रिटिक की परवाह नहीं की। जब आपकी अपनी राय बुलंद हो तो दूसरी की मायने नहीं रखती-काजोल
3:35 PM: पहली असफलता के बाद कुछ निराशा हुई। फिल्म बनाने का मौका मिला यही बहुत बड़ी बात थी- इम्तियाज
3:30 PM: मेरी दुआ है कि काजोल के साथ फिल्म करूं-इम्तियाज अली
3:12 PM- रेप की घटना में तो अधिकतर जान पहचान वाले ही लोग शामिल होते हैं-रवीना टंडन
3:10 PM- राजनीति में आने के लिए जब कोई कहता है तो मैं इस तरह का मजाक करती हूं कि अगर मैंने कोई भी पार्टी ज्वाइन कि दो दिन बाद ही गोली मार दी जाएगी। क्योंकि मैं वही बोलूंगी जो सच होगा और जिसे शायद बर्दाश्त नहीं कर पाएगा कोई-रवीना टंडन
3:05 PM- पहले के नेता देश के खातिर जेल जाते थे। आज मर्डर, बलात्कार और तरह-तरह के अपराधों में जेल जा रहे हैं। इससे बच्चों को बताने में शर्म आती है कि यह आप के नेता है-रवीना टंडन
3:00 PM- संविधान में बदलाव कर ऐसा प्रावधान करना चाहिए जिससे कोई भी आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति चुनाव ना लड़ सके, इससे एक क्रांति होगी- रवीना टंडन
2:52 PM- निर्भया कांड के बाद बदलाव आया ही नहीं बल्कि हालत और भी खराब हो गई है। मैं निर्भया के माता से मिली थी उस मां के आंसू आज तक नहीं रुके हैं।
2:47 PM- मेरी पिछले चार पांच फिल्में सामाजिक संदेश देने में कामयाब हुई हैं। मुझे इस तरीके की फिल्म करने में काफी अच्छा लगता है। आखिरी फिल्म 'मात्र' थी। जब से निर्भया का केस हुआ था तब से वुमन सेफ्टी फाउंडेशन के लिए कुछ ना कुछ काम करती रहती थी।
2:42 PM- लोकसभा चुनाव 2019 पर बोले तारेक फतेह-अगर कांग्रेस अपना नेता बदले तो कुछ हो सकता है
2:40 PM-जिस बाबर ने भारतीयों को गालियां दी उसके नाम से मस्जिद बना दी गई। मंदिर वहीं बनेगा। बाबर अफगानिस्तान से आया था वही चला गया- तारेक फतेह
2:37 PM-किसने कहा था सबसे अपने बच्चे का नाम तैमूर रखें-तारेक फतह
2:37 PM-किसने कहा था सबसे अपने बच्चे का नाम तैमूर रखें-तारेक फतह
2:35 PM-अगर आप वंदे मातरम नहीं बोलते हैं तो आप भारतीय नहीं है-तारेक फतेह
2:30 PM- मॉब लिंचिंग इंडिया के लिए शर्मनाक है-तारेक फतेह
2:25 PM- भारत केवल एक ऐसा देश है जहां पर मुस्लिम वोट डाल सकते हैं बाकी के देशों में उनका रहना मुश्किल हो रहा है
2:20 PM- देश में गाय नहीं काटी जाती है सिर्फ यूपी-बिहार में काटी जाती है। हिन्दुओं को तंग करने के लिए गाय काट रहे हैं- तारेक फतेह
2:18 PM- पाकिस्तान के चुनाव पर बोले तारेक फतह- 300000 पाकिस्तानी सेना ने मिलकर इमरान को चुनाव जिताया। इमरान खान नहीं बल्कि उसकी पत्नी प्रधानमंत्री हैं।
2:17 PM- नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर तारिक फतेह ने सिद्धू को इडियट कहा
2:15 PM-चाहे राहुल गांधी प्रधानमंत्री हो या मोदी जी मेरे लिए हिंदुस्तान महत्वपूर्ण है। देश के सबसे बड़े प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री रहे हैं-तारिक फतह
2:10 PM- अगर जावेद अख्तर मुस्लिमों के रिप्रजेंटेटिव हो जाए तो मजा आ जाएगा-तारेक फतेह
2:05 PM- इस्लाम में मुल्ला होता ही नहीं-तारेक फतेह
2:00 PM- जामिया मिलिया ने मुझे बुलाया, लेकिन वहां के मुस्लिमो ने मुझे कहा कि बोलने नहीं देंगे, क्योंकि मैं कहूंगा कि उनसे कुरान पढ़ो-तारेक फतेह
12:54 PM- एससी-एसटी एक्ट पर बोले राजनाथ- इस एक्ट से किसी का उत्पीड़न नहीं हो रहा है ना ही होगा। यह कोई नया एक्ट नहीं बना है जो पुराना एक्ट है वही है। कांग्रेस के समय में भी था, अटल जी के समय में भी था और आज भी वही है। अगर इसका दुरुपयोग कहीं पर होगा तो राज्य सरकारें इस पर संज्ञान लेंगे
12:52 PM- सोशल मीडिया के कारण ही हमारी सरकार बनी ऐसा नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री की लोकप्रियता है वह इसलिए है क्योंकि उन्होंने गुजरात में ऐसा काम किया था जिससे जनता को अपेक्षा थी, इसलिए सरकार बनी, सरकार चल रही है और आगे भी चलती रहेगी।
12:50 PM- फेक न्यूज़ को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है इससे बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। इस काम के लिए गृह मंत्रालय ने पहल की है- राजनाथ सिंह
12:45 PM- मॉब लिंचिंग नहीं होनी चाहिए। सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग 1984 में हुई है-राजनाथ सिंह
12:46 PM- 1930 में जनगणना जाति के आधार पर हुई थी। रिजर्वेशन का लाभ मिलता है लेकिन यह जरूरी है की रिजर्वेशन किस को और कितने लोगों को मिल रहा है यह जानकारी सरकार को होनी चाहिए, इसलिए जातिगत गणना करवाने की बात कही गई थी- राजनाथ सिंह
12:45 PM- बढ़ते पेट्रोल के दाम का विकल्प हम लोग निकाल लेंगे। सिर्फ भारत की मुद्रा नहीं गिरी है अन्य देशों मुद्रा में भी गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले यह अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का कारण हुआ है। हम अपना एक्सपोर्ट बढ़ाएंगे और आईटी का एक्सपोर्ट ज्यादा होगा- राजनाथ सिंह
12:40 PM- कश्मीर में हमने जो अपेक्षाएं थी, वह पूरी नहीं हुई, इसलिए हम लोगों ने गठबंधन तोड़ दिया-राजनाथ सिंह
12:35 PM- गठबंधन पर बोले राजनाथ सिंह- देश की जनता ही फैसला करेगी। सरकार ने देश की जनता की अपेक्षाओं को पहचाना है। पहले भारत देश में गरीब देशों में जाना जाता था, फिर विकासशील की श्रेणी में जाना जाने लगा और मैं चाहता हूं कि अब भारत विकसित देश के रूप में जाना जाए।
12:30 PM- दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं जहां पर इस्लाम के सभी फिरके के लोग एक साथ रहते हैं, केवल भारत ही एक ऐसा देश है-राजनाथ सिंह
12:25 PM- राजनाथ सिंह ने कहा-जम्मू कश्मीर की समस्या को लेकर पड़ोसी देश हमेशा भारत को तोड़ने की साजिश करता रहता है जबकि भारत ने हमेशा पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने की पहल की है। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बिहारी वाजपेयी ने लाहौर यात्रा पर भी गए थे। वह कहते थे कि जिंदगी में देश बदल सकते हैं पड़ोसी नहीं। हम लोगों ने सब कुछ किया लेकिन मैं कहता हूं कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना पड़ेगा।
12:20 PM- नक्सली 126 जिलों से सिमटकर 10-12 जिलों में रह गए है। लेकिन अब नक्सली दूसरा रास्ता अपना रहे हैं वह शहरों में आ गए हैं । वह अपनी विचारधारा से लोगों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं, यह जानकारी एजेंसियों के जरिए प्राप्त हुई है-राजनाथ सिंह
12:15 PM- मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बोले राजनाथ सिंह ने कहा- इस देश के डेमोक्रेटिक वैल्यू की बात है उसके लिए सरकार कमिटेड है। हम कभी भी देश की हेल्दी डेमोक्रेसी प्रभावित करने का मौका नहीं देंगे। जिनकी गिरफ्तारी हुई है वे पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोप गंभीर है। किसी सरकार को गिराने की साजिश करना, वायलेंस को प्रमोट करने के लिए अपनी विचारधारा का सहारा लेना और सबसे बड़ी बात किसी देश को तोड़ने के लिए साजिश करना मैं समझता हूं इससे बड़ा अपराध कुछ और नहीं हो सकता। इसलिए जो भी तथ्य सामने आए हैं उन्हीं तथ्यों पर महाराष्ट्र पुलिस ने कार्यवाही की है। कार्यवाही के बाद मैंने वहां के मुख्यमंत्री से बात की और पूरी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने बताया क्यों गिरफ्तारी की गई अब मामला कोर्ट के विचाराधीन है, अब वही अंतिम फैसला होगा।
12:10 PM- भारत में ईव टीजिंग की समस्या हर जगह है-आकांक्षा सिंह
12:07 PM- प्रशांति सिंह ने कहा-बास्केटबॉल ग्लोबल स्पोर्ट्स है। इस समय भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम 45वें नंबर है। 215 देशों में यह एक अच्छी पोजिशन है।
12:05 PM- दिव्या सिंह ने कहा-हम क्रिकेट तो कम फॉलो करते हैं, जब ईशांत बॉलिंग करता है तो हम देखते हैं, जब बॉलिंग खत्म हो जाती है तो हम चले जाते हैं।
12:00 PM-प्रशांति सिंह ने कहा- बास्केटबॉल को प्रमोट करने के लिए फिल्म बनाने को लेकर कई बार चर्चाएं हुई, प्रोजेक्ट आया लेकिन वह हो नहीं पाया। कई बड़े फिल्म हाउसेस ने बात भी की। बास्केटबॉल से ज्यादा कठिन मॉडलिंग, पॉपुलर होने का शौक नहीं
11:55 AM- इंटरनेशनल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या सिंह ने कहा-जब हम लोग बॉय कट बाल में खेलने पहुंचे तो लड़के जानते थे कि हम लोग लड़के हैं और सीनियर की टीम में खेलते थे।
11:50 AM- अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने कहा- मुझे खेलने के लिए मेरे पिता से कन्वेंस किया। इस खेल से जुड़े लोगों को पसंद नहीं था कि शॉर्ट्स पहन के हम लोग घूमे। आसपास के लोग मेरे मम्मी और पिताजी से यह बातें कहते थे।
11:45 AM- बॉस्केटबॉल प्लेयर प्रशांति सिंह, दिव्या सिंह और आकांक्षा सिंह का सत्र शुरू
11:15 AM- देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला राष्ट्रवादी सरकार ने किया है। यूपीए सरकार में 526 करोड़ का एक राफेल खरीदने का तय हुआ। यह भी तय हुआ कि 18 जहाज बने-बनाए लेंगे बाकी के 108 जहाज हिंदुस्तान में बनेंगे. उसके बावजूद इस डील को कैंसिल करके 526 के जहाज को 1670 में खरीदते हैं। 126 जहाज की जगह केवल 36 जहाज खरीदते हैं। इस तरह से एक जहाज पर 1100 सौ करोड़ से अधिक खर्च हो रहा है।
11:10 AM- जब देश को बचाने का समय आएगा तो हर कोई एक हो जाएगा। और जब समय आएगा तो देश की जनता बताएगी कि नेता कौन होगा। अगर कांग्रेस पार्टी के अंदर बात आएगी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे।
11:05 AM- गठबंधन पर राज बब्बर ने कहा मुख्यमंत्री वह सिर्फ प्रदेश के ही नेता है। इस संदर्भ में बड़े चुनाव के बारे में बात करना कोई मतलब नहीं है। यह चुनाव लोकसभा का चुनाव है, राष्ट्रीय चुनाव है इसके लिए जो भी फैसला होंगे वह राष्ट्रीय नेता लेंगे। यकीन मानिए महागठबंधन किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है बल्कि देश को बचाने के लिए है। इसमें तमाम राजनीतिक पार्टियां संस्थाएं व्यक्ति और व्यक्तित्व सब एक होंगे जिनको इस देश से प्यार है।
11:00 AM- डीजीसीए की रिपोर्ट आई है जिसमें कर्नाटक के अंदर राहुल गांधी बाल-बाल बचे। अगर 20 सेकंड की देरी हो गई होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यह बात राहुल गांधी ने उस समय उन्होंने कहा था कि जब जहाज ऊपर नीचे हो रहा था तो कैलाश मानसरोवर जाने का विचार आया था। उसके बाद जब लैंडिंग हुई तब उन्होंने कैलाश मानसरोवर जाने के लिए प्रण किया था-राज बब्बर
10:55 AM- कांग्रेस सरकार ने जीडीपी दर 10 के ऊपर छोड़ी थी। आज की तारीख में डॉलर काफी भारी पड़ गया है, पेट्रोल 85 के ऊपर पहुंच गया और आप जीडीपी की बात कर रहे हैं, सरकार को यह जीडीपी समझ में नहीं आ रही है- राज बब्बर
10:50 AM-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा-ऐसा लग रहा है 67 साल से तरक्की को रोक कर रखा गया था और 2014 से वह तरक्की शुरू हुई है।
10:40 AM- राम मंदिर पर बोले योगी आदित्यनाथ- मंदिर जरूर बनेगा, तिथि भगवान राम ही तय करेंगे
10:35 AM- उत्तर प्रदेश में नौकरियों की कमी नहीं है। हमारी सरकार 137000 शिक्षकों की भर्ती करेगी। पुलिस में भी डेढ़ लाख से अधिक भर्तियां करनी है, इसकी प्रक्रिया जारी है।
10:30 AM- योगी आदित्यनाथ ने कहा-कर्मचारियों के 50 साल की उम्र में स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं। जो अच्छा काम करेंगे वह आगे जाएंगे जो नहीं और जो काम नहीं करेंगे उन्हें घर भेजा जाएगा।
10:25 AM- सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एक्ट में संशोधन किया था जिस पर कुछ हिंसा हुई थी, जो नहीं होनी चाहिए। मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर में हिंसा करने का प्रयास किया गया था। इसमें कुछ लोग सड़कों पर भी उतरे थे-योगी आदित्यनाथ।
10:20 AM-मॉब लिंचिंग पर बोले योगी-हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं। कानून को हाथ में लेने अधिकार किसी को नहीं है।
10:15 AM- हम चुनाव केवल जीतने के लिए नहीं लड़ते हैं हम अपनी उपलब्धियों और भावी योजनाओं को जनता के बीच लागू करने के लिए चुनाव लड़ते हैं। इसके लिए हम पहले दिन से ही आगे बढ़े हैं। हम जनता को यह बताने में कामयाब होंगे कि 15 वर्षों में सपा और बसपा कहां प्रदेश को लेकर गए थे जिसे हमारी सरकार ने उभारा है। 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर चुनाव होगा 2019 के चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहेंगे।
10:10 AM- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, गठबंधन इसलिए हो रहा है क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी से भयभीत है वह विकास से भयभीत है। हमने सत्ता के लिए बनाई है ताकि शासन करें जिसे देश का विकास कर सकें। यह देश की सरकार पहली सरकार है जिसने सत्ता का केंद्र बिंदु गांव को किसान को मजदूर को महिलाओं को बनाया है। यह जो वर्तमान की बौखलाहट है जिसमें कहा जा रहा है कि मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन नेता का नाम नहीं बता रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई नेता ही नहीं है। यह एक ऐसी शरारत है जिससे देश को आज स्थिरता की तरफ ले जाया जाएगा लेकिन मुझे लगता है जो भारत के विकास का पक्षधर है भारत की सुरक्षा और महिलाओं की शान का पक्षधर है वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खड़ा होकर के भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देगा। इसमें उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका होगा।
10:00 AM- 'हिन्दुस्तान' के प्रधान संपादक शशि शेखर ने समागम की शुरुआत की, मेहमानों का स्वागत किया और समागम का उद्देश्य बताया।
No comments:
Post a Comment