Saturday, 1 September 2018

पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है चेरी, जानें इसके अनेक फायदे

पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है चेरी, जानें इसके अनेक फायदे

चेरी खाने के फायदे
लाल रंग का दिखने वाला फल चेरी गुणों की खान हैं। यह सेहत के लिए लाभकारी होता हैं, इसलिए हर रोज चेरी का प्रयोग करना चाहिए। चेरी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को कई सारे रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
1. इसमें पाया जाने वाले बीटा-कैरोटीन और क्यूर्सेटिन दिल के रोंगों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए जो लोग दिल के रोगों से पीड़ित हो वो इस फल को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. अगर आप को नींद नही आती है तो हम आपको बता दे कि चेरी की मदद से भी आप एक अच्छी नींद पा सकते है। रोजाना सुबह तथा शाम को एक गिलास चेरी का जूस पीने से रात को काफी अच्छी नींद आती है।
3. चेरी वजन कम करने में सहायक होती हैं। इसमें 75 फीसदी पानी पाया जाता हैं। इसके अलावा इसमें वसा भी नहीं पाई जाती हैं। अगर आप इसको रोजाना खाएं तो इससे आपके शरीर के ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा तथा आप हर वक्त अपने अंदर एक ताजगी सी महसूस करेगें। जिसकी मदद से हमारा वजन कम होता है।
4. रोजाना कम से कम दस चेरी खाएंगे तो इससे आपके शरीर को 1.4 ग्राम फाइबर मिलेगा। फाइबर की ही मदद से ही हमारे शरीर की पाचन क्रिया सही से कार्य कर पाती है और इसकी मदद से कब्ज की परेशानी भी दूर हो जाती है।
5. इसमें फ्लेवोनॉयड तथा फिनॉनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हमारे शरीर में कैंसर के बढ़ते टिश्यूज को रोकने मे मदद करता है।

तुलसी के बीज के ये अनोखे फायदे, नहीं जानते होंगे आप

    No comments:

    Post a Comment

    Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध

    Pitru Paksh 2018: पितृ पक्ष कल से शुरू, जान लें कैसे करें श्राद्ध सूर्यकांत द्विवेदी,मुरादाबाद Last updated: Sun, 23 Sep 201...