सिर्फ 1000 रुपए खर्च करके अपनी पुरानी कार पर ऐसे करें नया पेंट, शोरूम के जैसी चमकने लगेगी; बाजार में इस काम के लगते हैं 30 हजार रुपए
![Banna Multipurpose Premium Quality Spray Paint For Car and Bike](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/730x548/web2images/www.bhaskar.com/2018/09/04/car_spray_paint_2_1536064.jpg)
ऑटो डेस्क। कार या बाइक का जब कलर हल्का हो जाता है या स्क्रैच लग जाते हैं तब वो पुरानी नजर आने लगती है। यदि इस पर मार्केट में नया कलर कराया जाए तब उसका खर्च हजारों में होता है। खासकर कार पर नया कलर कराने का खर्च 25 से 30 हजार रुपए में आता है। हालांकि, इस काम को स्प्रे पेंट से भी महज छोटा सा अमाउंट खर्च करके किया जा सकता है। Banna ब्रांड का स्प्रे पेंट इसके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
कार पर कलर का खर्च 1000 रुपए
एक स्प्रे पेंट की ऑनलाइन प्राइस करीब 220 रुपए है, जिसमें 440ML कलर आता है। कंपनी का दावा है कि कलर हैंडी स्प्रे पेंट है। 5 स्प्रे पेंट की कीमत करीब 1100 रुपए है। इतने स्प्रे में कार को पेंट किया जा सकता है। वहीं, बाइक को पेंट करने में सिर्फ एक स्प्रे ही खर्च होगा।
कार या बाइक पेंट करने की प्रोसेस
पेंट करने से पहले आपको अपनी बाइक या कार पर लगा पुराने पेंट, पपड़ी, जंग या दूसरी गंदगी को हटाना होगा। इसके लिए आपको रेगमाल, थिनर और सूखे कपड़े की जरूरत होगी।
1. सबसे पहले कार या बाइक के पुराने पेंट पर रेगमाल रगड़कर गंदगी को पूरी तरह साफ कर लें। कहीं भी पपड़ी या जंग नहीं होना चाहिए।
2. अब इसे कपड़े से अच्छी तरह साफ करें। फिर उसे कपड़े में थिनर लगाकर साफ करें। ऐसा करने से डस्ट पूरी तरह साफ हो जाएगी।
3. जब गाड़ी पूरी तरह साफ हो जाए तब उसका वो एरिया कवर कर दें जहां पर पेंट नहीं करना हैं। उसके लिए आप अखबार को टैप की मदद से चिपका दें।
4. अब आपको स्प्रे पेंट को अच्छी तरह हिलाना है। इसके अंदर एक बॉल होती है जो पेंट को अच्छी तरह मिक्स कर देती है। जब पेंट मिक्स हो जाए तब बाइक या कार पर स्प्रे करना शुरू कर दें।
5. पेंट करने के बाद उसे सूखने दें। यदि आपको लगता है कि पहले कोट के बाद कलर सही नहीं आया तब दूसरा कोट कर सकते हैं। पेंट सूखने के बाद कार या बाइक चमक उठेगी।
No comments:
Post a Comment